Unka Darr | Gorakh Pandey

 उनका डर - गोरख पांडेय

वे डरते हैं 
किस चीज़ से डरते हैं वे 
तमाम धन-दौलत 
गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद? 
वे डरते हैं 
कि एक दिन 
निहत्थे और ग़रीब लोग 
उनसे डरना बंद कर देंगे।
Nayi Dhara Radio